Thursday, 9 January 2014

वैज्ञानिक एवं तकनीकी हिन्दी‎

वैज्ञानिक एवं तकनीकी हिन्दी‎ 

समूह के सदस्यों द्वारा बनाये गये हिन्दी कम्प्यूटिंग सम्बन्धी कुछ अन्य औजार।
  • टचनागरी - टचस्क्रीन कम्प्यूटिंग डिवाइसों (स्मार्टफोन, टैबलेट) आदि में हिन्दी टाइप करने हेतु ऑनलाइन कुञ्जीपटल। पूरी जानकारी हेतु टूल के होमपेज पर जायें।
  • ई-पण्डित आइऍमई - यूनिकोड तथा चाणक्य, कृतिदेव आदि नॉन-यूनिकोड फॉण्टों में इन्स्क्रिप्ट कीबोर्ड लेआउट द्वारा टाइप करने हेतु टाइपिंग टूल (इनपुट मैथड ऍडीटर)।
  • इण्डिक ऍक्सपी - विण्डोज़ ऍक्सपी में बिना विण्डोज़ सीडी के इण्डिक समर्थन सक्षम करने हेतु औजार।

शब्दकोष

शब्दकोष

इस पन्ने पर समूह के सदस्यों द्वारा संकलित शब्दकोष शामिल हैं। ये SDA (सिम्पल डिक्शनरी ऍप्लिकेशन) के साथ प्रयोग होते हैं।

सिम्पल डिक्शनरी ऍप्लिकेशन - ये एक सरल एवं मुफ्त डिक्शनरी अनुप्रयोग है। इसकी समीक्षा तथा प्रयोग का तरीका इस लेख में देखें।

डिक्शनरी फाइलें
ये फाइलें 7z फॉर्मेट में हैं। इन्हें डाउनलोड करने के बाद ७-जिप की सहायता से ऍक्सट्रैक्ट करें। ऍक्सट्रैक्ट की गयी टैक्स्ट फाइल को SDA की डायरैक्ट्री के data फोल्डर में डालें।
  • वैज्ञानिक तथा तकनीकी शब्दावली आयोग का अंग्रेजी-हिन्दी शब्दकोष - डाउनलोड
  • पुस्तक.ऑर्ग का विस्तृत हिन्दी शब्दकोष - डाउनलोड

फॉण्ट

फॉण्ट

देवनागरी के फॉण्ट दो प्रकार के हैं। एक तो पुराने लिगेसी नॉन-यूनिकोड फॉण्ट दूसरे यूनिकोड फॉण्ट।
 
यूनिकोड फॉण्ट
विण्डोज़ का डिफॉल्ट हिन्दी फॉण्ट मंगल होता है। इसके अलावा विण्डोज़ विस्टा/७  में अपराजिताकोकिला तथा उत्साह नामक फॉण्ट सम्मिलित हैं। इसके अलावा विण्डोज़ के ऍरियल यूनिकोड ऍमऍस नामक फॉण्ट में हिन्दी सहित संसार की सभी यूनिकोडित भाषा लिपियों के वर्ण-चिह्न शामिल हैं।  देवनागरी यूनिकोड के शुद्ध प्रदर्शन हेतु संस्कृत २००३ नामक फॉण्ट सबसे अच्छा है।
 
नॉन-यूनिकोड फॉण्ट
ये पुराने ८-बिट फॉण्ट हैं जो कि यूनिकोड मानक के प्रचलन से पहले प्रयोग किये जाते थे। वर्तमान में इनका उपयोग मुख्यतः ग्राफिक्स तथा छपायी के कार्यों हेतु ही किया जाता है। नॉन-यूनिकोड फॉण्टों में टाइप करने हेतु ई-पण्डित आइऍमई नामक औजार उपलब्ध है।

कुछ प्रचलित नॉन-यूनिकोड फॉण्ट हैं -
 
कृतिदेव - यह ग्राफिक्स के कार्यों में बहुधा प्रयोग होता है। इस शृंखला के कई फॉण्ट हैं जिनका कीबोर्ड लेआउट तथा कैरैक्टर मैप समान है। इस शृंखला के दो मुफ्त फॉण्ट कृतिदेव 010 तथा कृतिदेव 011 यहाँ से डाउनलोड करें।
 
चाणक्य - यह फॉण्ट मुख्यतः समाचार पत्रों के प्रकाशन हेतु प्रयोग होता है। इसके अतिरिक्त पुस्तकों के प्रकाशन हेतु भी इसका उपयोग होता है। दैनिक भास्कर आदि विभिन्न समाचार पत्रों ने इसके आधार पर अपने फॉण्ट तैयार करवाये हैं जिनका कैरैक्टर मैप इसके जैसा ही है।
डाउनलोड करें

वॉकमैन-चाणक्य - यह फॉण्ट दिखने में काफी हद तक चाणक्य जैसा होता है लेकिन कैरैक्टर मैप बिलकुल अलग होता है। यह भी पुस्तकों के प्रकाशन में प्रयुक्त होता है। इसके तीन वैरियेंट हैं - 901, 902 तथा 903
वॉकमैन-चाणक्य (901) यहाँ से डाउनलोड करें।
 
शुषा - यह कुछ पुरानी हिन्दी साइटों पर प्रयोग होता है। इसे यहाँ से डाउनलोड करें।

काम की कड़ियाँ

फॉण्ट परिवर्तक (ब्राउजर आधारित)

फॉण्ट परिवर्तक (ब्राउजर आधारित)ये वेब ब्राउजर में चलने वाले प्रोग्राम हैं जिन्हें किसी भी ऑपरेटिंग सिस्टम पर प्रयोग में लाया जा सकता है। इन्हें सेव करके ऑफलाइन भी प्रयोग किया जा सकता है। वाँछित कन्वर्टर को खोजने हेतु Ctrl+F दबाकर खोज बक्से में फॉण्ट का नाम लिखें।
वर्ड मैक्रो
ओपनऑफिस/लिब्रेऑफिस मैक्रो
लिपि परिवर्तक

विण्डोज़ प्रोग्राम
  • गूगल ट्राँस हैल्पर - गूगल ट्राँसलिट्रेशन की सहायता से रोमनागरी टैक्स्ट को यूनिकोड देवनागरी में बदलने में सहायक प्रोग्राम। अधिक जानकारी यहाँ पढ़ें।
ब्राउजर आधारित
देवनागरी क्रमक (Devanagari Sorting Programs)