Thursday, 9 January 2014

फॉण्ट

फॉण्ट

देवनागरी के फॉण्ट दो प्रकार के हैं। एक तो पुराने लिगेसी नॉन-यूनिकोड फॉण्ट दूसरे यूनिकोड फॉण्ट।
 
यूनिकोड फॉण्ट
विण्डोज़ का डिफॉल्ट हिन्दी फॉण्ट मंगल होता है। इसके अलावा विण्डोज़ विस्टा/७  में अपराजिताकोकिला तथा उत्साह नामक फॉण्ट सम्मिलित हैं। इसके अलावा विण्डोज़ के ऍरियल यूनिकोड ऍमऍस नामक फॉण्ट में हिन्दी सहित संसार की सभी यूनिकोडित भाषा लिपियों के वर्ण-चिह्न शामिल हैं।  देवनागरी यूनिकोड के शुद्ध प्रदर्शन हेतु संस्कृत २००३ नामक फॉण्ट सबसे अच्छा है।
 
नॉन-यूनिकोड फॉण्ट
ये पुराने ८-बिट फॉण्ट हैं जो कि यूनिकोड मानक के प्रचलन से पहले प्रयोग किये जाते थे। वर्तमान में इनका उपयोग मुख्यतः ग्राफिक्स तथा छपायी के कार्यों हेतु ही किया जाता है। नॉन-यूनिकोड फॉण्टों में टाइप करने हेतु ई-पण्डित आइऍमई नामक औजार उपलब्ध है।

कुछ प्रचलित नॉन-यूनिकोड फॉण्ट हैं -
 
कृतिदेव - यह ग्राफिक्स के कार्यों में बहुधा प्रयोग होता है। इस शृंखला के कई फॉण्ट हैं जिनका कीबोर्ड लेआउट तथा कैरैक्टर मैप समान है। इस शृंखला के दो मुफ्त फॉण्ट कृतिदेव 010 तथा कृतिदेव 011 यहाँ से डाउनलोड करें।
 
चाणक्य - यह फॉण्ट मुख्यतः समाचार पत्रों के प्रकाशन हेतु प्रयोग होता है। इसके अतिरिक्त पुस्तकों के प्रकाशन हेतु भी इसका उपयोग होता है। दैनिक भास्कर आदि विभिन्न समाचार पत्रों ने इसके आधार पर अपने फॉण्ट तैयार करवाये हैं जिनका कैरैक्टर मैप इसके जैसा ही है।
डाउनलोड करें

वॉकमैन-चाणक्य - यह फॉण्ट दिखने में काफी हद तक चाणक्य जैसा होता है लेकिन कैरैक्टर मैप बिलकुल अलग होता है। यह भी पुस्तकों के प्रकाशन में प्रयुक्त होता है। इसके तीन वैरियेंट हैं - 901, 902 तथा 903
वॉकमैन-चाणक्य (901) यहाँ से डाउनलोड करें।
 
शुषा - यह कुछ पुरानी हिन्दी साइटों पर प्रयोग होता है। इसे यहाँ से डाउनलोड करें।

काम की कड़ियाँ

No comments :

Post a Comment